Top News

साइबर टीम की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 12 हजार रुपये वापस

साइबर टीम की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 12 हजार रुपये वापस

करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना के साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के क्रम में आवेदक रवि यादव पुत्र विपिन बिहारी यादव निवासी कोइरियापार, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ द्वारा यूपीआई के माध्यम से पैसे फ्रॉड किए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के दौरान थाना मुहम्मदाबाद गोहना पर नियुक्त साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह परिहार एवं महिला आरक्षी शालिनी मौर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक की फ्रॉड की गई धनराशि 12,000 रुपये को सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस करा दिया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके

Post a Comment

Previous Post Next Post