Top News

शीतलहर में समाजसेवी विक्की वर्मा की राहत की पहल, जलवाया अलाव

शीतलहर में समाजसेवी विक्की वर्मा की राहत की पहल, जलवाया अलाव

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहां व आसपास की बाजरों समाजसेवी व जिला पंचायत के प्रत्याशी विक्की वर्मा ने दर्जनभर स्थानों पर अलाव जलवाया है। कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए वार्ड नंबर 26 के युवा समाजसेवी विक्की वर्मा ने सराहनीय पहल करते हुए अलाव की व्यवस्था कराई। अलाव जलने से ठंड से जूझ रहे आमजन को बड़ी राहत मिली है, जिससे क्षेत्रवासियों में संतोष और खुशी देखी जा रही है।

इस संबंध में विक्की वर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से लगातार गलन, कुहरा और ठंड का प्रकोप बना हुआ था, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन या जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड से बेहाल नजर आ रहे थे।

गुरुवार को जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने तत्काल डीसीएम से लकड़ी मंगवाकर करहां बाजार में पांच स्थानों पर, शमशाबाद में तीन, नगपुर व महमूदपुर में तीन-तीन, लग्गूपुर में तीन तथा मालव और सौसरवां में एक-एक स्थान पर अलाव जलवाया। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और जनसेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष व लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post