Top News

मोबाइल पर अभद्र संदेश व धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

मोबाइल पर अभद्र संदेश व धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमालपुर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा, चरित्र हनन और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी द्वारा व्हाट्सएप संदेश व फोन काल के माध्यम से उनकी बेटी-बहन और परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत में मोहल्ला जमालपुर बाईपास निवासी सुदर्शन मौर्य ने बताया है कि विपक्षी पवन कुमार तिवारी निवासी भैदवा जिला देवरिया लगातार भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे परिवार भयभीत है। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post