Top News

अंडर 19 नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल में उन्नति सिंह का चयन, मिल रही बधाईयाँ

अंडर 19 नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल में उन्नति सिंह का चयन, मिल रही बधाईयाँ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख एवं देवसीपुर गांव निवासी रानू सिंह तथा पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अजीत सिंह की होनहार पुत्री और प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी उन्नति सिंह का चयन एसजीएफआई (भारतीय विद्यालय खेल महासंघ) की अंडर19 गर्ल्स बास्केटबॉल नेशनल टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से राजस्थान के कोटा स्थित गुरुकुल करियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट, जहां उन्नति अध्ययनरत हैं, सहित खेल जगत और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उन्नति सिंह के कोच मोहम्मद नासिर अहमद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने बताया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्नति ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उन्नति की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की असली वजह है और उन्हें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि एसजीएफआई देश की प्रमुख संस्था है, जो स्कूल स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसकी अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल टीम में चयन किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उन्नति की इस सफलता को गुरुकुल करियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट ने भी गर्व का विषय बताया है।

इस गौरवपूर्ण चयन पर पूनम सरोज, ओमकार सिंह मुन्ना, लालजी वर्मा, डॉ. उमेश सरोज, कमलेश सिंह, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी, अंकित सरोज, रितिक सिंह, आशीष चौधरी, ज्ञानेंद्र प्रताप, जयभीम कुमार, रामसरन चौहान, बैजनाथ प्रसाद, बालगोविंद यादव, वीरेंद्र राजभर सहित अनेक लोगों ने उन्नति सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post