Top News

290 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 17 को दिया गया चश्मा

290 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 17 को दिया गया चश्मा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में पिछले दिनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र परीक्षक अधिकारी शमीम अहमद अंसारी व राघवेंद्र कुमार ने नेतृत्व में 290 बच्चों का मुफ्त नेत्र परीक्षण कर समुचित सलाह व दवाईयां प्रदान की गई। इनमें से 17 बच्चों में दृष्टिदोष पाए जाने पर उनके लिए चश्मा बनाकर शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने बताया कि बच्चों की सेहत व सुविधा का ध्यान रखते हुए समय-समय पर यहां चिकित्सकों को बुलाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता हैं। ऐसे ही नेत्र परीक्षण शिविर में इन 17 छात्र-छात्राओं की आंखों में दोष पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ने में परेशानी होती थी। अब ये बच्चे चश्मा पाकर बेहद खुश हैं, क्योंकि अब इन्हें पढ़ने-लिखने में आसानी होगी। उन्होंने उक्त नेत्र परीक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राम सहाय यादव, रामा राम, लीलावती मौर्या, आशा देवी, सरोज यादव आदि समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post