मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
वलीदपुर/करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के फरीदपुर मोहल्ले में गुरुवार रात करीब आठ बजे मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
एक पक्ष के अनुसार चाय की दुकान पर बैठे युवक से विवाद के बाद विपक्षी कुछ देर बाद कई लोगों के साथ पहुंचा और मारपीट की, जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आई हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment