Top News

करहां परिक्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर समाजसेवी विक्की वर्मा ने जलवाया अलाव

करहां परिक्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर समाजसेवी विक्की वर्मा ने जलवाया अलाव

करहां (मऊ) : भयंकर शीतलहर व सर्द मौसम को देखते हुए करहां परिक्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर जिला पंचायत करहां वार्ड संख्या-26 के प्रत्याशी व युवा समाजसेवी विक्की वर्मा ने अलाव की व्यवस्था की है। इससे क्षेत्रीय लोंगों ने राहत की सांस ली है और और उनकी पहल की सराहना की है।

विक्की वर्मा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पड़ रही गलन व कुहरे में ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों व चट्टी चौराहों पर प्रशासन या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी, इससे गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, राजगीर, बुजुर्ग, महिला व बच्चे ठंड से परेशान देखे गए। गुरुवार को क्षेत्रीय जनमानस की इस समस्या को देखकर डीसीएम से लकड़ी लादकर करहां बाजार में 5, शमशाबाद में 3, नगपुर व महमूदपुर में 3, लग्गूपुर में 3, मालव व सौसरवां में 1-1 जगह तत्काल प्रभाव से अलाव जलवाया। इसके कारण लोंगों को ठंड से राहत मिलेगी और मुझे संतुष्टि व आशीर्वाद प्राप्त होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post