Top News

चित्रकला प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम, अर्चना द्वितीय व शिवांगी तृतीय

चित्रकला प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम, अर्चना  द्वितीय व शिवांगी तृतीय

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सुप्रसिद्ध त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित फैशन प्लस में रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों एवं गांवों के करीब 42 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल द्वारा उनके द्वारा बनाये गये चित्रों में से सर्वश्रेष्ठ तीन चित्रों को चुनकर उनके विजेताओं समृद्धि, अर्चना साहनी व शिवांगी शर्मा को पुरस्कृत किया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों को मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान एरिया मैनेजर संजय पांडेय ने बताया कि बच्चों के अंदर अनेक प्रतिभाएं छुपी रहती हैं। उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के अलावा इस तरह के आयोजन से उनकी अन्य प्रतिभाएं बाहर आती हैं। जब उन्हें अन्य कार्यों के लिए पुरस्कृत कर शाबाशी दी जाती है, तब उनका मन अपनी पढ़ाई में भी लगने लगता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को इस कार्य के लिए बधाई दी। इस मौके पर फैशन प्लस माल के प्रबंधक अभय कुमार सिंह, राजीव प्रजापति, मंजू चौरसिया, मोनू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post