Top News

नाजायज चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

नाजायज चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


वलीदपुर (मऊ) : थाना रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम को चेकिंग के दौरान एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। बरामद चाकू को सील कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपित  को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के जरिये शमशाबाद मोड़ की ओर संदिग्ध अवस्था में आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भुसुवा अंडरपास के पास चेकिंग शुरु की। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम अशोक उर्फ डब्लू उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम शमशाबाद, थाना रानीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक चाकू रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।




Post a Comment

Previous Post Next Post