जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी बरामद
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितो के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। बरामद सामग्री को सील कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपितो को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फरिदाबाद इरादतगंज करबा स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली स्थान पर कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि कुछ लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपितो ने अपना नाम सोम्मर, सूरज गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, और आनंद मदेशिया बताया। तलाशी के दौरान आरोपितो के पास से कुल 2087 रुपये नकद तथा फड़ से 52 अदद ताश के पत्ते व 1072 रुपये नकद बरामद किए गए।



Post a Comment