उपनयन संस्कार की तैयारी तेज, 200 बटुकों का हुआ पंजीकरण
करहां (मऊ) : ब्राह्मण विकास परिषद मऊ द्वारा आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाले उपनयन संस्कार को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अब तक लगभग 200 बटुकों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। इसी क्रम में परिषद के कार्यालय चंद्रभानपुर मऊ में एक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामित चार स्वजातीय सम्मानित सभासदों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में चिरैयाकोट के यशवंत उपाध्याय, मधुबन के प्रेमभूषण पांडेय तथा कोपागंज के विभेष त्रिपाठी शामिल रहे।
कार्यक्रम में संरक्षक डाक्टर एस.सी. तिवारी एवं रामजी उपाध्याय, तथा अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने उपनयन संस्कार कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की। वहीं संजीव कुमार द्विवेदी ने जिले भर के स्वजातीय बंधुओं एवं कर्मकांड के ज्ञाताओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपक शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, संजय पांडेय, देवदत्त मिश्र, पंकज उपाध्याय, डा. पंकज उपाध्याय, प्रवीण पाठक, गोपाल दुबे, श्याम सुंदर चौबे, प्रणव चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment