Top News

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

करहां, मऊ। क्षेत्र के दरौरा स्थित जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

विद्यालय के प्रबंधक व सेवानिवृत्त कृषि उप निदेशक प्रबंधक हरिनारायण सिंह की पहल पर आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एस.एन. पाठक तथा दंत रोग विशेषज्ञ डा. जयश्री प्रसाद ने बच्चों का क्रमवार परीक्षण किया। सुबह से शुरु हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शाम तक चलता रहा।

चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश बच्चों में गंभीर बीमारी नहीं पाई गई, लेकिन कुछ विद्यार्थियों में कम रोशनी, दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द और सफाई से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलीं। उन्होंने बच्चों को नियमित सफाई, संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने दोनों चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा स्वास्थ्य जागरुकता के लिए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कृपानारायण, अजय सिंह टुनटुन, संतोष चौहान, अशोक दूबे, देवदत्त कुमार, सिया सिंह, सरिता, आरती, शिवनाथ यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post