विद्युत चेकिंग अभियान में 1.10 लाख रुपये की राजस्व वसूली
करहां (मऊ) : जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र 33/11 के अंतर्गत नगपुर गांव में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 60 घरों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान विभाग ने 1.10 लाख रुपये राजस्व की वसूली की। वहीं 10 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए, जबकि पांच उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया और दो उपभोक्ताओं की विधा परिवर्तन की कार्रवाई की गई।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन का नियमानुसार उपयोग करने, अवैध रुप से बिजली का उपभोग न करने तथा समय से बिजली बिल जमा करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि विद्युत चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में एसडीओ शैलेश कृष्ण, जेई छोटेलाल, विपिन चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, कादिर अहमद सहित विभागीय लाइन स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment