Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टेयरिंग फेल होने से स्कार्पियो पलटी, 6 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टेयरिंग फेल होने से स्कार्पियो पलटी, 6 घायल

करहां (मऊ) : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम 4 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो का स्टेयरिंग फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। घटनास्थल स्थल रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना थाने की सीमा पर पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो का चालक कृष्ण कुमार उम्र 28 निवासी बक्सर, बिहार अयोध्या से दर्शन कर बक्सर जा रहा था। वाहन में उसके साथ निधि 25, रोशनी, 6, मीरा देवी 50, दिव्या माल्या 24, और राकेश कुमार 32 सहित अन्य लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 271 किलोमीटर प्वाइंट के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे सवार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम और सुरक्षा अधिकारी प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद ईगल और जीआर एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। क्रेन की मदद से पलटी स्कार्पियो को सीधा कर टोल प्लाजा भिजवाने की व्यवस्था की गई। हादसे के बाद सुरक्षा कर्मियों ने सड़क पर सेफ्टी कोन लगाकर यातायात को नियंत्रित किया, जिससे एक्सप्रेसवे पर आवागमन सामान्य रुप से चलता रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post