मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी
करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में थाना रानीपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड ने छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम की छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने सराहना की।
इसी क्रम में थाना रानीपुर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने जनता इंटर/पीजी कॉलेज, रानीपुर के विद्यालय परिसर में छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए) तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें इन सेवाओं का उपयोग करने के तरीके भी समझाए गए।

Post a Comment