साइबर ठगी के शिकार युवक की रकम पुलिस ने कराई वापस
करहां (मऊ) : पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में थाना रानीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक की पूरी धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित ने राहत महसूस की है और पुलिस टीम के कार्य की सराहना की है।
थाना रानीपुर क्षेत्र के काझा निवासी अनंत कृष्णन पुत्र हरिहर ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके रिश्तेदार बनकर उनसे पैसे की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना रानीपुर की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि, कांस्टेबल अब्दुल रब तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ठगी गई संपूर्ण धनराशि 12,889 रुपये को आवेदक के खाते में वापस करा दिया।

Post a Comment