Top News

छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 6 पर केस

छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 6 पर केस

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुत्री से छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपितों ने मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है, ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 16 जनवरी 2026 की सुबह अतरारी गांव के अंशु सरोज ने उनकी पुत्री से अभद्र व्यवहार किया। शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपित पक्ष के कई लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचकर मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार अंशु सरोज के साथ गोपी सरोज, धीरज सरोज, दीपक सरोज, योगेश सरोज, अमित सरोज सहित अन्य लोगों ने हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजेश सरोज, हरिकेश सरोज और अजय पासवान को भी नहीं बख्शा गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पुत्री को पहले भी मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजे जाते थे और रास्ते में परेशान किया जाता था। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post