राम जानकी मंदिर में देर रात तक चला भजन-कीर्तन
करहां (मऊ) : क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर स्थित राम जानकी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस शुरु हुआ भजन-कीर्तन शुक्रवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर में भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक विधि से भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का पूजन-अर्चन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय गायकों ने प्रस्तुति दी। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। अंत में महाआरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।



Post a Comment