Top News

महिलाएं अधिकारों के प्रति हों जागरुक, अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज़ : माधुरी सागर

महिलाएं अधिकारों के प्रति हों जागरुक, अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज़ : माधुरी सागर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात मिशन शक्ति की महिला उप निरिक्षिका माधुरी सागर ने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार और अभिभावकों दोनों की है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। महिला कांस्टेबल कल्याणी उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा 1090 हेल्पलाइन संचालित है, जिसका महिलाएं दिन-रात कभी भी उपयोग कर सकती हैं।

संस्था की कार्यकर्ता सरोज ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा ने किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ममता वर्मा, पुष्पम राय, प्रतिभा गुप्ता, धर्मावती देवी, शीतला तिवारी, पुष्पा देवी, सरोज शुक्ला, कालिका देवी सहित विभिन्न नारी संघों की लगभग 285 महिलाएं और किशोरियां उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post