Top News

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता पर दिया गया बल


महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता पर दिया गया बल


मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति की ओर से बुधवार को ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय कोतवाली में तैनात मिशन शक्ति की महिला उप निरिक्षिका माधुरी सागर ने महिला सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार और अभिभावकों दोनों की होती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। महिला कांस्टेबल कल्याणी उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा 1090 महिला हेल्पलाइन संचालित की जा रही है, जिसका लाभ महिलाएं दिन-रात कभी भी उठा सकती हैं।

संस्था की कार्यकर्ता सरोज ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाना है। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा ने किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए समाज से महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखने की अपील की।

कार्यक्रम में ममता वर्मा, पुष्पम राय, प्रतिभा गुप्ता, धर्मावती देवी, शीतला तिवारी, पुष्पा देवी, सरोज शुक्ला, कालिका देवी, डॉ. सविता समेत अंबेडकर नारी संघ मालव, उजाला नारी संघ सुरहुरपुर, मीराबाई नारी संघ, अहिल्याबाई नारी संघ, मां जगदम्बा नारी संघ सैदपुर, दुर्गेश्वरी महाशक्ति नारी संघ पड़ेरुआ, मां सरस्वती नारी संघ भुजही व शक्ति नारी संघ की करीब 285 महिलाएं और किशोरियां उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post