Top News

नन्हे सितारों की चमक से रोशन हुआ किंग्स ईडन, मेहनत ने लिखी कामयाबी की इबारत

नन्हे सितारों की चमक से रोशन हुआ किंग्स ईडन, मेहनत ने लिखी कामयाबी की इबारत

करहां (मऊ) : शिक्षा के आंगन में मंगलवार का दिन कुछ यूं सजा, जैसे मेहनत की धूप में सपनों की फसल लहलहा उठी हो। किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जहां नन्हे सितारों की चमक ने पूरे परिसर को गौरवान्वित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार संजय राय एवं कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं उनके अभिभावकों का भी आदरपूर्वक सम्मान किया गया।

परिणामों की इस रंगीन पोटली में कक्षा 1 से लेकर 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का परचम लहराया। कक्षा 1 में इजा अली, एलिजा फारूकी और शेखर यादव ने पहला स्थान पाया, तो कक्षा 2 में किंजल और दिव्यांश गुप्ता ने सफलता के दीप जलाए। कक्षा 3 में आदित्य यादव व जिया समीम, कक्षा 4 में विकास यादव और अगस्त यादव ने शिखर छुआ।

इसी क्रम में कक्षा 5 के गर्विक शर्मा, अदिति झा, दीपक सिंह, कक्षा 6 की आराध्या यादव, सुहानी यादव व वेदांत यादव ने सफलता की नई कहानी लिखी। कक्षा 7 के नौसी समीम, आयुष यादव व अंश यादव और कक्षा 8 के अफ़ान अब्दुल्ला, दीपेंद्र गुप्ता व अंशिका यादव ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। कक्षा 9 में उज्जवल यादव, आयुष शर्मा और प्रतिष्ठा चौरसिया टॉपर बने, जबकि कक्षा 11 के विभिन्न वर्गों में अदिति गुप्ता (वाणिज्य), श्वेता यादव (गणित), सोनाया राज मद्धेशिया (बायो) और अमृता चौहान (कला) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की नई शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे निराशा को छोड़ आगे बढ़ें और मेहनत को अपना साथी बनाएं। चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया व डायरेक्टर डॉ. मोनिका मद्धेशिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, अली इमदाद ज़ैदी, चंकी पंडित, अजीत जायसवाल, अजीत राय सहित, अंसार अहमद, कंचन सिंह, वसीम अहमद, मोनू भारती, अबूबकर खां सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे, जहां हर चेहरे पर गर्व और खुशी की चमक साफ झलक रही थी।




Post a Comment

Previous Post Next Post