Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद-करहां व सम्मोपुर  गांव की सीमा के पास बुधवार अपराह्न पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात लड़के होरहा भूनने के दौरान लापरवाहीवश आग लगा बैठे, जो देखते ही देखते तेज़ी से फैलने लगी।

झाड़ियों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक बड़ी घटना टल गई। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पास में खड़ी दर्जनों बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर नष्ट हो सकती थी। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने स्थानीय अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को इस तरह की लापरवाही से बचने के लिए जागरुक करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post