Top News

नगर पंचायत में नामित सभासदों का किया गया स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

नगर पंचायत में नामित सभासदों का किया गया स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार को तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नंदलाल सोनकर,  विनोद शुक्ला एवं रामशरन चौहान को सभासद हेतु नामित किया गया। नामांकन पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए बधाईयां दी।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा ने तीनों का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा इन सुलझे हुए सदस्यों के आगमन से नगर पंचायत के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी अरिजीत सिंह ने कहा कि इन नामांकनों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर अजय कुमार, जनार्दन शर्मा, अंकित सरोज, संतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post