प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना का चुनाव संपन्न
•सुनील कुमार यादव अध्यक्ष व महामंत्री बनी शाहीन शबा नोमानी, कोषाध्यक्ष चयनित हुए विजय प्रकाश पाठक
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को एबीआरसी परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में कुल 383 मतदाताओं में से 370 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार यादव ने 154 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 114 तथा वर्तमान अध्यक्ष शशिभूषण राय को 101 मत मिले। महामंत्री पद पर शाहीन शबा नोमानी ने 151 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि मनोज कुमार को 111 और सुनीता पांडेय को 99 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश पाठक 232 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि विजय बहादुर निषाद को 123 मत मिले।
चुनाव प्रक्रिया की देखरेख पर्यवेक्षक नारायण सिंह के निर्देशन में हुई, जबकि चुनाव अधिकारी अरविंद त्रिपाठी और नवीन पांडेय ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान व मतगणना संपन्न कराई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद माला फूल पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।


Post a Comment