प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर उतारा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ढाढ़ाचवर चट्टी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गोरपार निवासी दीपक प्रेम प्रसंग के चलते क्षेत्र की ही निवासिनी अपनी प्रेमिका से शादी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक अकीक अहमद, कांस्टेबल अमर प्रताप सिंह, चंद्रभान समेत पीआरबी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाया और काफी प्रयास के बाद सकुशल नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवक को अपने संरक्षण में लेकर मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। घटना में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हुई।



Post a Comment