गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी तिघरा की रोजा इफ्तार पार्टी
करहां (मऊ) : करहां बाजार के जहानगंज रोड स्थित माहपुर-तिघरा में रविवार की शाम सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। रोजा इफ्तार के दौरान देश में अमन-चैन और गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूती के लिए दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम का आयोजन मौलवी मुनव्वर मंसूर, मेराज अहमद और हाजी मोहम्मद शाहिद की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर इफ्तार पार्टी में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों में विक्की वर्मा, प्रधान जगदीश चौहान, रविंद्र यादव मटरु, डॉ. आफताब आलम गुड्डू, शहजादे खान, राहुल मौर्य, राजन सेठ, जितेंद्र मौर्य, बादल मौर्य, अजहर आलम, जाहिद अंसारी, अंकित यादव, प्रमोद यादव, संदीप सिंह, शमशेर अली, आरिफ, अब्दुल वहाब, मुमताज अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment