Top News

त्याग, सेवा और मर्यादा का संदेश देती है रामकथा : किशोरी शरण महाराज

त्याग, सेवा और मर्यादा का संदेश देती है रामकथा : किशोरी शरण महाराज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खुरहट में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक किशोरी शरण महाराज ने रामवन गमन की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को त्याग, सेवा और मर्यादा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मानव के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्चा धर्म निभाया जा सकता है। दरअसल उनका जीवन और उनकी कथा त्याग, सेवा और मर्यादा का ही तो संदेश देती है।

किशोरी शरण महाराज ने कथा विस्तार में बताया कि जीवन में सुख-दुख, अमीरी-गरीबी जैसे सभी परिस्थितियों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। त्याग और सेवा भाव से ही व्यक्ति महान बनता है और समाज में सम्मान प्राप्त करता है। श्रीराम ने अपने जीवन में हर परिस्थिति में मर्यादा का पालन कर समाज को दिशा दी। यदि वह वन नहीं जाते तो सिर्फ राजा राम होते लेकिन वनगमन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए। जीवन मे सुख-दुख, हानि-लाभ, जीवन-मरण, सम्मान-उपहास, हार-जीत मनुष्य को मजबूत बनाती है। कथा आयोजन में डा. अमित उपाध्याय, संजय यादव, सुशील, सोनू, गौरव, देवेंद्र, सुनील, दिनेश, संतोष वर्मा, सतीश, नवीन चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post