Top News

चार पहिया वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुत्र ने अज्ञात चालक पर दर्ज कराया केस

चार पहिया वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुत्र ने अज्ञात चालक पर दर्ज कराया केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार अर्टिगा मारुति कार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र हरिकेश मौर्य ने अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के जहांनागंज थानांतर्गत बस्ती-केरमा निवासी श्यामकरन मौर्य हरैया चट्टी से पैदल मुहम्मदाबाद गोहना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उम्मनपुर, सुतरही के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल श्यामकरन मौर्य को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post