Top News

योगा टीम ने गुरादरी मठ पर चलाया स्वच्छता अभियान

योगा टीम ने गुरादरी मठ पर चलाया स्वच्छता अभियान

करहां (मऊ): आने वाले नवसंवत्सर एवं नवरात्र को ध्यान में रखते हुए स्थानीय घनश्याम दास बाबा की सुप्रसिद्ध कुटी गुरादरी मठ परिसर में मंगलवार सुबह स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यहां पर योग-प्राणायाम करने वाली उत्साही युवाओं की टीम ने श्रमदान कर मठ परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

सुबह लगभग 6 बजे शुरु हुए इस अभियान में टीम के सदस्यों ने झाड़ू एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से करीब डेढ़ घंटे तक परिसर के कोने-कोने की सफाई की। अभियान के दौरान मठ परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाया गया। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। प्रमुख रुप से राजीव मौर्य, देवा यादव, विपिन तिवारी, सुनील यादव, राहुल मौर्य, नागेंद्र सिंह एवं राहुल मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नागेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी पर लगने वाले यहां के विशाल मेले को देखते हुए की गई यह सफाई कार्य अति महत्वपूर्ण है। आवश्यकतानुसार यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post