Top News

नगर पंचायत में नई सुबह का आगाज़, नामित सभासदों के स्वागत में सजी खुशियों की महफिल

नगर पंचायत में नई सुबह का आगाज़, नामित सभासदों के स्वागत में सजी खुशियों की महफिल

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सियासत की सरज़मीं पर मंगलवार का दिन कुछ यूँ महका, जैसे उम्मीदों के चमन में नई कोंपलें फूट पड़ी हों। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना में तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नंदलाल सोनकर, विनोद शुक्ला एवं रामशरन चौहान को सभासद के रुप में नामित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी की रौनक साफ झलक उठी। मिठास सिर्फ मिठाइयों में नहीं थी, बल्कि लबों की मुस्कान और दिलों की दुआओं में भी घुली हुई थी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने इस पल को जश्न में बदल दिया और बधाइयों की फुहारों से माहौल सराबोर कर दिया।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा ने स्वागत के फूल सजाते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सुलझे हुए चेहरों के कदमों से नगर विकास की राहें और भी रोशन होंगी। वहीं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी अरिजीत सिंह ने भी अपने अल्फाज़ में भरोसा जताया कि ये नामांकन संगठन को नई ताकत देंगे और विकास की रफ्तार को नई उड़ान मिलेगी। इस खुशियों भरे मौके पर अजय कुमार, जनार्दन शर्मा, अंकित सरोज, संतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे, और हर चेहरे पर यही दुआ थी। ये नई जिम्मेदारियां, नई ऊँचाइयों का सफर तय करें, नगर की हर गली में विकास के चराग यूँ ही जलते रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post