Top News

स्कूल की दशा-दिशा सुधारने में प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका : ओ.पी. तिवारी

स्कूल की दशा-दिशा सुधारने में प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका : ओ.पी. तिवारी

करहां, मऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना के परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्षों एवं सचिव/प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बरामदपुर स्थित पब्लिक शहर महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें प्रबंध समिति की भूमिका और उत्तरदायित्वों के बारे में सचेत किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना से हुआ। एआरपी पवन कुमार गुप्ता ने समिति के उद्देश्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि समिति की भूमिका केवल बैठकों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यालय की दशा-दिशा सुधारना भी जिम्मेदारी है। उन्होंने नए सत्र को देखते हुए घर-घर संपर्क कर अधिक नामांकन और ड्रॉपआउट रोकने पर जोर दिया। एआरपी राकेश कुमार यादव ने अधिक नामांकन कर ब्लॉक की छवि बेहतर बनाने का आह्वान किया, जबकि एआरपी अरविंद कुमार ने भी नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशि भूषण राय, राजेश कुमार, बंसराज प्रसाद, धनंजय सिंह, अरविंद चौहान, राजेश मिश्रा, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, प्रमोद यादव तथा एसएमसी अध्यक्ष परमानंद प्रसाद, कुलबुल राजभर, वीरेंद्र प्रजापति, नसीम अख्तर, सुलोचना देवी, रेनू यादव आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post