54 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सागर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मंडूसरा बुजुर्ग स्थित रघु बाबा धाम पर शुक्रवार से 11 दिवसीय 54 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। आस्था और उत्साह से भरी यह यात्रा जंगल स्थित मंदिर से निकलकर गुरादरी मठ तक पहुंची, जहां वरुण पूजन के बाद पवित्र जल लेकर पुनः मंदिर में समापन हुआ।
गौरतलब हो कि हाथी-घोड़े, ध्वज-पताका और गाजा-बाजा के बीच निकली यात्रा में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे वातावरण जयकारों से गूंज उठा। आयोजन बाबा महेंद्रनाथ महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
महायज्ञ के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार और शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य भी जारी है। 11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन प्रवचन, भजन और भंडारे का क्रम चलेगा। शुभारंभ अवसर पर विधायक राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




Post a Comment