स्कूल चलो रैली को दिखाई गई हरी झंडी, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। इस दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारे लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल शिक्षामय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत भी उत्साहपूर्वक किया गया। प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने बच्चों को फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक परमानंद मौर्य, विजयनारायन यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें विद्यालय भेजने की अपील की।



Post a Comment