फूलों की बारिश व तिलक संग सजा नया सत्र, मुस्कानों में झलकी नई उड़ान

फूलों की बारिश व तिलक संग सजा नया सत्र, मुस्कानों में झलकी नई उड़ान

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जब शिक्षा के आंगन में नए सपनों ने दस्तक दी, तो हर ओर खुशियों की खुशबू बिखर गई। स्थानीय ब्लॉक के बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज करहां में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का आगाज कुछ यूं हुआ मानो हर फूल, हर मुस्कान बच्चों के स्वागत में बिछ गई हो। तिलक की परंपरा और पुष्प वर्षा के बीच विद्यालय का द्वार जैसे ज्ञान का उत्सव स्थल बन गया, जहां हर छात्र-छात्रा के चेहरे पर उम्मीदों की चमक साफ झलक रही थी।

प्रधानाचार्य इन्द्रजीत मौर्य व उनकी धर्मपत्नी संगीता मौर्या ने जब स्नेहिल हाथों से तिलक लगाकर बच्चों का अभिनंदन किया, तो वह पल सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि सपनों को संवारने का संदेश बन गया। उप प्रधानाचार्य बृजेश यादव के नेतृत्व में पूरा शिक्षक परिवार इस आयोजन में ऐसे शामिल हुआ मानो हर शिक्षक एक दीपक बनकर बच्चों के भविष्य को रोशन करने का संकल्प ले रहा हो। इस अवसर पर गोविन्द विश्वकर्मा, शंकर साहनी व राहुल मद्धेशिया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार बताते हुए बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post