Top News

मेहनत की उड़ान से नवोदय में चयनित सेजल बनी गांव की शान

मेहनत की उड़ान से नवोदय में चयनित सेजल बनी गांव की शान

करहां, मऊ। जब लगन इरादों से मिलती है, तो कामयाबी खुद रास्ता तलाश लेती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया स्थानीय ब्लॉक के नरौनी की होनहार छात्रा सेजल कुमारी ने, जिन्होंने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने गांव और विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।

प्रमाण पत्र वितरण के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सेजल और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक अनुज यादव व शिक्षकगणों ने सेजल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को सफलता की असली कुंजी बताते हुए उसकी सराहना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सेजल की यह चमक अन्य बच्चों के सपनों को भी नई रोशनी देगी

Post a Comment

Previous Post Next Post