स्कूल चलो, नवप्रवेशी का स्वागत व प्रतिभा सम्मान से हुआ सत्र का आगाज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवप्रवेशी बच्चों का रोली-चंदन व पुष्प वर्षा से स्वागत कर प्रवेश उत्सव व रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया, साथ ही मेधावियों, बेस्ट हैंडराइटिंग व अटेंडेंस वाले छात्रों तथा सैनिक स्कूल में चयनित छात्र समर्थ को सम्मानित किया गया।
वहीं प्राथमिक विद्यालय मालव में प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में नवप्रवेशी बच्चों का बैंड-बाजे के साथ स्वागत, संचारी रोग जागरुकता, परीक्षा परिणाम वितरण व कक्षा 5 के 52 छात्रों का भावुक विदाई समारोह आयोजित हुआ। कंपोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर में भी सत्र के प्रथम दिन रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जहां प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ और कक्षा 8 के छात्र कन्हैया को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ चुना गया।
वहीं शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम के नेतृत्व में रैली निकालकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान परामानंद मौर्य, विजय नारायन यादव, संजय कुमार, शगुफ्ता परवीन, शहनाज, सुनीता, शाइस्ता, ट्विंकल, शेषनाथ, शशिकला, ओम प्रकाश दूबे, तिलक नाथ यादव, संजय कुमार तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, सदफ यास्मीन, मुहम्मद अहमर, रामप्रवेश यादव सहित शिक्षकगण व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।





Post a Comment