Top News

संचारी रोग नियंत्रण हेतु करहां में चला विशेष स्वच्छता अभियान

संचारी रोग नियंत्रण हेतु करहां में चला विशेष स्वच्छता अभियान

करहां (मऊ) : संचारी रोगों की रोकथाम के लिए करहां न्याय पंचायत क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत लगभग दो दर्जन सफाईकर्मियों की टीमें गांव-गांव जाकर साफ-सफाई व दवा छिड़काव कर रही हैं।

अभियान की शुरुआत बुधवार को माहपुर गांव से हुई, जहां नालियों की सफाई, जलभराव निस्तारण और ब्लीचिंग पाउडर, चूना व एंटी-लार्वा का छिड़काव किया गया। प्रत्येक गांव में तीन दिन तक अभियान चलाकर डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने बताया कि 83 गांवों के लिए अलग-अलग टीमें व नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अभियान की निगरानी सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post