बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में तीन घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैसहां मोड़ के पास बुधवार सुबह एक ई-रिक्शा व बाइक में तेज भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोंगों ने आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली स्थित ओटनी गांव निवासी गनेश कुमार 56 वर्ष अपने दामाद अमित कुमार 35 वर्ष और पुत्र विजयलाल 27 वर्ष के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वे भैसहां मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से अचानक जबरदस्त टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में गनेश कुमार का पैर टूट गया, जबकि उनके दामाद अमित कुमार को को गंभीर चोटें आई हैं। उनका पैर का पंजा बुरी तरह चोटिल हो गया है तथा आंख पर भी गंभीर चोट आई है। वहीं पुत्र विजयलाल को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक विजय चौहान मूल रुप से लैरो बनकट, जनपद आजमगढ़ का निवासी है, जिसकी ससुराल टंडवा में है और वह वर्तमान में माहपुर में कमरा लेकर रहकर ई-रिक्शा चलाता है।



Post a Comment