हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सरया स्थित हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों का आवागमन लगा रहा। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post