Top News

रानीपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

रानीपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी रानीपुर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान तथा विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह व प्रद्युम्न प्रताप का मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने स्वागत करते हुए मार्गदर्शन का आह्वान किया।

बैठक में आगामी शक्ति केंद्र की बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ पालकों की सक्रियता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं, जनविश्वास और सबका साथ, सबका विकास की नीति पर प्रकाश डालते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री विशाल सिंह ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post