रसीद लेने के दौरान तहसील की सीढ़ियों से फिसलकर महिला घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद शिकायत की रसीद लेने पहुंची एक महिला सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो गई। मड़हापट्टी निवासी करीब 40 वर्षीय रेशमी पत्नी प्रभुनाथ भूमि संबंधी शिकायत की रसीद प्राप्त कर नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में चोट लग गई और रक्तस्राव होने लगा।
घटना के बाद तहसील प्रशासन ने महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि उपचार के बाद महिला अपने घर चली गई। घटना के दौरान कुछ समय के लिए तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।



Post a Comment