हार्डवेयर की दुकान से मोबाइल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हार्डवेयर की दुकान से मोबाइल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव में एक हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। मामले में दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अनूप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे उनका भाई दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान पर आया और सामान देखने के बहाने इधर-उधर घूमने लगा। मौका पाकर उसने रैक में रखा मोबाइल उठा लिया और वहां से चला गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका।



Post a Comment

Previous Post Next Post