Top News

30 जुलाई से डायट मऊ में पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

30 जुलाई से डायट मऊ में पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

करहां (मऊ) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लागू एनसीईआरटी की पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं गणित के प्रभावी, बाल-केंद्रित शिक्षण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है।

राज्य स्तर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यही मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंडों में प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को विभिन्न चरणों में पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे नई शिक्षण पद्धति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर डायट में आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण की रुपरेखा, संचालन व्यवस्था एवं आवश्यक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डा. संदीप राय, डा.  कुलदीप कुमार, डा. अजीत कुमार धूसिया, अरविंद कुमार यादव, एसआरजी अरविंद पांडेय एवं एसआरजी संजय कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post