नीट परीक्षा में अनियमितता के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
करहां (मऊ) : नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के विरोध में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसील परिसर से जुलूस निकालते हुए रोडवेज स्थित शहीद चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान महेंद्र राय, संजय पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, मुनव्वर अहमद, फिरोज अहमद, संतोष श्रीवास्तव, बार मंत्री विनोद सिंह, ओम प्रकाश, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।



Post a Comment