लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
करहां (मऊ) : थाना रानीपुर पुलिस टीम ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद आरोपित को शुक्रवार को पूर्वाह्न रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक शंभू चौधरी पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 में वांछित आरोपित पवन प्रताप निवासी फतेहपुर, थाना रानीपुर, भवनपुरा गांव की ओर से चिरैयाकोट मुख्य मार्ग की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ नासिक, महाराष्ट्र ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

Post a Comment