Top News

गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

करहां (मऊ) : विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत समावेशी ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र डीपीआरसी, आजमगढ़ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा तथा सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार मिश्रा, राज्य प्रशिक्षक रमेश चंद्र सिंह तथा मास्टर ट्रेनर ममता वर्मा एवं अमित राय ने प्रतिभागियों को पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरुप गतिविधियों के निर्धारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायतों के समावेशी विकास तथा इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायतों के सतत एवं समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण योजना निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया। प्रशिक्षण में विकासखंड के सभी पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post