Top News

दो हजार की आबादी के लिए मुसीबत बनी लिंक रोड, ग्रामीणों ने की पक्कीकरण की मांग

दो हजार की आबादी के लिए मुसीबत बनी लिंक रोड, ग्रामीणों ने की पक्कीकरण की मांग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के पब्लिक महिला सहर डिग्री कालेज के पीछे से ग्राम सभा मंसूरपुर-बरामदपुर को जोड़ने वाली लिंक रोड बरसात में कीचड़ से पट गई है। कच्ची सड़क और क्षतिग्रस्त नाली के कारण करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलभराव होने से वाहन फंस जाते हैं और लोगों को दूसरे रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर गांव पहुंचना पड़ता है।

ग्रामीण हिसामुद्दीन शेख, फरहान शेख, अब्दुल्ला खान, तस्लीम शेख और फरदीन शेख समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों से सड़क के पक्कीकरण और नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क और नाली का निर्माण कराकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post