Top News

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, दिनभर रही राजनीतिक सरगर्मी

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, दिनभर रही राजनीतिक सरगर्मी

करहां (मऊ) : भाजपा गोरक्ष क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरहदपुर कुटी से लेकर शहीद चौक तक हुए इस आयोजन ने राजनीतिक दृष्टि से खासा ध्यान आकर्षित किया, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज तथा भाजपा युवा नेता अखंड प्रताप सिंह अपने-अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग समूहों में मौजूद रहे। विशेष रुप से श्रीराम सोनकर और पूनम सरोज के समर्थकों की संख्या और सक्रियता चर्चा का विषय रही। दोनों नेताओं के समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने नेतृत्व के प्रति समर्थन और उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता अखंड प्रताप सिंह भी अपने समर्थकों के साथ सक्रिय रुप से शामिल हुए। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और शहीद चौक पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधियां जारी रहीं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम के साक्षी बने।

इस अवसर पर डॉ. उमेश सरोज, लालजी वर्मा, उर्मिला पासी, वीरेंद्र पासी, छोटू प्रसाद, रामसरन चौहान, सूरज सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, आशीष चौधरी, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे नगर में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा और कार्यक्रम भाजपा नेताओं के शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post