नवोदय परीक्षा में सफल छात्रा तेजल सरगम का हुआ सम्मान
करहां (मऊ) : एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, माहपुर, करहां की कक्षा 8 की छात्रा एवं क्षेत्र के भांटीकला निवासी तेजल सरगम ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा एवं उसके अभिभावक को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने तेजल सरगम की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आरिफ खां, प्रधानाचार्य दीपक सिंह, संरक्षक आकिब शमीम उर्फ सद्दाम खां, अरविंद शर्मा, दानिश खां, अनुराग यादव, अब्दुल्ला खां, अनुभव सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Post a Comment