‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लक्ष्य के करीब पहुंचा बेसिक शिक्षा विभाग
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर का गुरुवार को जनपद स्तरीय एसआरजी संजय कुमार तिवारी द्वारा शैक्षिक भ्रमण के दौरान सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की अपेक्षित दक्षताओं के आधार पर आकलन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
एसआरजी ने शिक्षक राजीव मौर्य के गतिविधि आधारित एवं बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरुप शिक्षण की सराहना की। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। विद्यालय परिसर में ‘इको क्लब्स फार मिशन लाइफ’ संस्करण 3.0 के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधरोपण किया गया।
एसआरजी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग मऊ को 15 हजार पौधारोपण का लक्ष्य मिला है, जिसे विभाग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय और खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पूरा करने के करीब है। राज्य परियोजना कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार पौधरोपण में मऊ जनपद प्रदेश में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें शिक्षक संकुल और नोडल शिक्षक संकुलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।







Post a Comment